फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल इंप्लाई के साथ लूट: गन पॉइंट पर किडनैप... मर्सिडीज छीनी, गाड़ी में जीरकपुर और चंडीगढ़ में घुमाया

Thu, 03 Jul 2025 08:33 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

हरियाणा के पंचकूला में बदमाश गूगल में नौकरी करने वाले युवक से उसकी मर्सिडीज कार लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने युवक के साथ मारपीट भी की और हाईवे पर उसे फेंक कर उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के साथ लगते शहर पंचकूला में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश रात के अंधेरे में छोटी-मोटी नहीं बल्कि बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मर्सिडीज कार लूट का सामने आया है। यहां तीन लूटेरों ने एक युवक को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लूट लिया और फरार हो गए। घटना मंगलवार रात की है। जिसके साथ लूट की वारदात हुई है वह गूगल में नौकरी करता है। 

विज्ञापन


पंचकूला में मंगलवार रात 11 बजे हाईवे पर सेक्टर-3 में गूगल में नौकरी करने वाले मुंबई निवासी एक युवक आरिफ शेख को तीन बदमाशों ने गन पॉइंट पर अगवा कर उसकी मर्सिडीज कार और सोने की चेन छीन ली। दो मोबाइल भी ले गए। उन्होंने पहले युवक को गन पॉइंट पर पंचकूला, जीरकपुर और चंडीगढ़ की सड़कों में घुमाया और मारपीट की। इसके बाद उन्होंने युवक को पंचकूला-शिमला हाईवे पर हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टोल प्लाजा के पास फेंक दिया और कार लूटकर भाग गए। 

युवक की शिकायत पर सेक्टर-21 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास सीसीटीवी में गाड़ी दिखी थी। इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


आरिफ शेख ने बताया कि हाईवे पर उसकी गाड़ी के सामने एक एक्सयूवी कार आकर रुकी। इसमें सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसकी गाड़ी की तलाशी शुरू कर दी। वे नशे की हालत में थे। बाद पिस्टल दिखाते हुए गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा लिया। उनमें से एक गाड़ी चलाने लगा। बीच रास्ते में उसके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन, दो मोबाइल फोन छीन लिए। हिमाचल के टोल प्लाजा के पास उसे हाईवे पर फेंक कर गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में मिली महिला की लाश, नशे का इंजेक्शन लगाती थी; नहीं हो पाई पहचान, Video

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें