नौजवान को मारी चार गोलियां
कार में बैठते समय मारी गोलियां, बाइक पर सवार थे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। रविवार की शाम लिंक रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक कार सवार एक नौजवान को कुछ व्यक्तियों ने चार गोलियां मारकर जख्मी कर दिया है। घायल को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। आरोपियों से कुछ दिनों से किसी बात को लेकर घायल की तकरार चल रही थी। अस्पताल में कोई डाक्टर न होने कारण दर्जा चार व्यक्ति ही जख्मी का इलाज करते रहे।
जानकारी के अनुसार नौजवान राजू घरांगणा शाम समय पेट्रोल पंप के नजदीक अपनी कार से बाहर खड़ा था। इस दौरान वह अपने किसी दोस्त को छोड़कर कार में बैठने लगा था। जब वह कार में बैठने लगा तो मोटरसाइकिल सवार कुछ व्यक्तियों ने उसका उस पर गोलियां चला दीं। दो गोलियां उसकी कमर ौर दो गोलियां बाजू में लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनके साथ-साथ एक लाल रंग की कार भी आ रही थी, जिस पर तीसरा व्यक्ति बैठा और वह फरार हो गए। जख्मी राजू को अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना को लेकर कोई आपसी रंजिश मानी जा रही है। हमलावर दो व्यक्ति बताए जा रहे हैं। यह व्यक्ति कौन थे, अभी तक इसका कुछ भी पता नहीं लग सका। थाना सिटी-2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना वाली जगह का जायजा लिया। डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग व थाना सिटी-2 के मुखी अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत अस्पताल पहुंचे। डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग ने कहा कि इस मामले को पुलिस ने काफी हद तक समझ लिया है। छानबीन करके मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलावर शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे।