फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजीलैंस ने मार्किट कमेटी का सैक्टरी रिशवत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

विजिलेंस ने मंडी क्लर्क के खिलाफ भी दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
विजिलेंस टीम ने मार्केट कमेेटी के सेक्रेटरी लखवीर सिंह मान को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने रिश्वत वसूली में सहयोग करने के आरोप में मंडी क्लर्क अमृतपाल सिंह गोना के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस के डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी लखवीर सिंह मान को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मंडी क्लर्क अमृतपाल सिंह को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी आढ़ती का रजिस्टर उठा कर ले गए थे और उस पर जुर्माना लगाने की धमकी दे रहे थे।े इस पर आढ़ती अंकुर कक्कड़ के साथ आठ हजार रुपये में सौदा तह हुआ था। आढती अंकुर दो हजार रुपये पहले ही दे चुका था। अब उसे छह हजार रुपये और देने थे। उन्होंने कहा कि रिश्वत की रिकवरी सेक्रेटरी से हुई है। रिश्वत वसूली में मंडी क्लर्क के शामिल होने की बात सामने आ रही, जिसकी जांच की जा रही है। उधर शिकायतकर्ता अंकुर कक्कड़ ने बताया सेक्रेटरी लखवीर सिंह मान और क्लर्क अमृतपाल सिंह गोना रोजाना ही आकर उसे परेशान करते थे। दोनो आढ़तियों का रजिस्टर उठा कर ले जाते थे और जुर्माना करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग करते थे। अंकुर ने आरोप लगाया कि अब तो महीना मांगना शुरू कर दिया था। क्लर्क अमृतपाल सिंह ही मंडी से रिश्वत एकत्रित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें