फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच स्कूली छात्र व चालक घायल
विज्ञापन

चार को मिली छुट्टी, एक जीएमएसएच-16 में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-5 लेक टर्न के पास मंगलवार दोपहर स्विफ्ट कार चालक ने स्कूली विद्यार्थियों से भरे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया, आसपास के लोग उसे उठाने के लिए दौड़े। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच स्कूली छात्र घायल हो गए। कार चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि उसकी कार का अधूरा नंबर नोट कर लिया गया था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्रों व चालक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जांच में ऑटो चालक और चार छात्रों के मामूली चोटें लगीं। इस वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन एक छात्र दाखिल है। घायल छात्रों की पहचान सुकांतु, सुशील, प्रीति, अंकित और आशु वैद के रूप में हुई है। सुकांतु अस्पताल में दाखिल है। घायल ऑटो चालक की पहचान बीर चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और छात्रों के परिजनों को सूचना दी। फिर फरार आरोपी की पहचान रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी की मदद से की गई। आरोपी की पहचान कैंबवाला निवासी कार चालक सूरज कुमार राणा (33) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी कार को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें