फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : रात को घर जा रही स्टाफ नर्स पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ, बेहोश मिली, किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवती को अस्पताल में भर्ती किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ओजस अस्पताल की स्टाफ नर्स वीरवार रात को मोरनी रोड पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उसके सिर पर किसी बड़े पत्थर से वार किया गया है। किसी राहगीर की सूचना पर सीपी और डीसीपी समेत चंडीमंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पारस अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद युवती के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

युवती की पहचान कुलजीत कौर (25) निवासी गांव मानपुरा जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। हालांकि वर्तमान में वह पिंजौर में किराए के मकान में रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि सिर पर गहरा जख्म होने के कारण खून ज्यादा बह गया है, जिस कारण हालत नाजुक है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्हें जांच के दौरान कई साक्ष्य मिले हैं, जिसके जरिए वह आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस नर्स के होश में आने का इंतजार कर रही है।
चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि युवती कुलजीत कौर सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। वह वीरवार रात साढ़े आठ बजे ड्यूटी खत्म कर पिंजौर के लिए ऑटो से निकली थी। रात करीब साढ़े 10 बजे राहगीर ने सूचना दी कि एक युवती बेहोशी के हालत में मोरनी स्लिप रोड पर पड़ी है। उसके सिर से खून बह रहा है। कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होते ही सीपी सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा और चंडीमंदिर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती को एंबुलेंस से पारस अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचित कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने ओजस अस्पताल से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया तो एक ऑटो दिखाई दिया, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, फोरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल भरे हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार को सारा दिन पुलिस की टीम ने ऑटो चालकों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवती के भाई करनप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुलजीत कौर रोज घर से आनाजाना करती थी। वीरवार रात जब वह अस्पताल से निकली थी तो उसने फोन कर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर लेने के लिए बुलाया था। लेकिन, करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुलजीत कौर पारस अस्पताल में भर्ती है। करनप्रीत ने आरोप लगाया है कि ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर बहन पर जानलेवा हमला किया है। जिसकी वजह से उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटे आई है। उसकी हालत नाजुक है और वह बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

वारदात के मुख्य बिंदु
- ऑटो चालक एक घंटे युवती को लेकर कहां घूमता रहा
- छीना झपटी या फिर छेड़छाड़ के विरोध पर ऑटो से फेंका
- वारदात में ऑटो चालक के साथ कितने लोग हैं शामिल
- पुलिस और अस्पताल स्टाफ होश में आने का कर रहा इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें