फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : बीच-बचाव करने गए युवक को मारी बोतल, गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। होली की रात सेक्टर-5 में झगड़ा निपटाने गए एक युवक पर हमलावर ने कांच की बोतल तोड़कर गले में मारी। घायल युवक लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। घायल का उपचार पीजीआई में चल रहा है। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर निवासी अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गाने लिखने और गाने का काम करता है।
विज्ञापन

18 मार्च को होली की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने दोस्त जतिन, काजल और दामिनी के साथ सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज रेस्टोरेंट गया था। वहां से एक पानी की बोतल खरीदी और करीब आधे घंटे बाद दोस्तों के साथ घर जाने के लिए नीचे आ गया। उनके पीछे-पीछे पंकज नाम का लड़का भी आया। दामिनी उसको पहले से जानती थी। जतिन ने दामिनी का हाथ पकड़ लिया तो पंकज को बुरा लगा और उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद पंकज ने जतिन को पीटना शुरू कर दिया।
छह लड़कों ने किया हमला
अमरेंद्र के अनुसार जब वह दोनों को छुड़ाने लगे तो पंकज ने छह अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया। उसके बाद एक लड़के ने गाड़ी से रॉड निकाली और शिकायतकर्ता के मुंह पर वार कर दिया। वहीं दूसरे लड़के ने पीछे से ईट उठाकर उस पर वार कर दिया। एक लड़का उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन

इसके बाद पंकज ने बोतल तोड़कर शिकायतकर्ता के गर्दन के नीचे गले पर मार दी। बोतल लगते ही वह खून से लथपथ हो गया। इस कारण वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपी जाते समय उसे धमकी देकर गए कि उसको जान से मार देंगे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। दो दिन तक घायल की हालत नाजुक होने के चलते उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। सोमवार को पुलिस बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें