पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना का कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। जिले में 282 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सोमवार को कोरोना का रिकवरी रेट 98.74 रहा। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ नौ रह गए हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसी वजह से मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं भूलें। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40324 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30650 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30265 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
जिले के 3610 लोगों को सोमवार को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 2625 को पहली डोज लगाई गई जबकि 985 को दूसरी डोज लगाई गई। पंचकूला में 12629 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को जबकि 20389 फ्रंटलाइन वर्करों को डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 441604 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। सोमवार को वैक्सीन 26 सरकारी और पांच निजी अस्पतालों में लगाई गई।