फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया राशि का २५ फीसदी जमा करवाने पर जुड़ेंगे कटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं से वसूली के लिए प्रदेश सरकार छूट योजना ला रही है। डिफाल्टर उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत पैसा जमा करवाकर अपना कटा हुआ कनेक्शन दोबारा से जुड़वा सकेंगे। प्रदेश के दोनों बिजली निगमों के अंतर्गत 21 लाख 921 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। इन पर 6536 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऊर्जा विभाग की नई बकाया वसूली योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। विभाग ने 15.41 लाख डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन अभी नहीं काटे हैं। इनमें सरकारी महकमे, नामी कंपनियां भी शामिल हैं। इन्हें अभी बकाया जमा कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। इन पर 3798 करोड़ रुपये बकाया हैं। ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि 5.59 लाख डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। इनसे बिजली वितरण निगमों को 2074 करोड़ रुपये वसूलने हैं। कनेक्शन जुड़वाने के लिए 25 फीसदी राशि एकमुश्त व 75 प्रतिशत 12 समान किस्तों में जमा करवानी होगी। उपभोक्ताओं को मासिक बिल के साथ किस्तों का भी नियमित रूप से भुगतान करना होगा। मंत्री ने अधिकारियों को डिफाल्टर उपभोक्ताओं के साथ संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर सूची को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 4666 करोड़ बकाया
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, भिवानी व महेंद्रगढ़ इत्यादि जिलों के उपभोक्ताओं पर 4666 करोड़ रुपये बकाया हैं। इन जिलों के 13.85 लाख उपभोक्ता डिफाल्टर सूची में शामिल हैं। उत्तर हरियाणा बिजली निगम के 7 लाख उपभोक्ताओं पर 1866 करोड़ रुपये बकाया हैं। उद्योगों के 34 हजार 444 कनेक्शन डिफाल्टर सूची में हैं। इनमें से 19 हजार कनेक्शन कटे हुए हैं, बावजूद इसके भुगतान नहीं कर रहे। उद्यमियों पर 726 करोड़ रुपये बकाया हैं। दोनों निगमों का सरकारी विभागों पर 524 करोड़ रुपये बकाया है। जनस्वास्थ्य, पुलिस, निकायों, सिंचाई इत्यादि विभागों में अनेक कनेक्शन राशि जमा न करवाने पर कटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें