फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 24 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार, डीसी बोले- 3 जनवरी से जरूरत पड़ी तो कोरोना मरीजों के लिए खोला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष महावीर कौशिक ने माता मनसा देवी मंदिर के समीप स्थित जटायु यात्रिका को पूर्ण रूप से संचालित कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिसूचित किया है। इसमें कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 24 बेड लगाए गए हैं। इसका संचालन तीन जनवरी से किया जाएगा। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन मुक्ता कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। आवश्यकता के अनुसार कोविड मरीजों के लिए सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेश
-पुुलिस उपायुक्त पंचकूला कोविड केयर सेंटर में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-नगर निगम के आयुक्त साफ सफाई और सैनिटाइजेशन के साथ-साथ जटायु यात्रिका में ठोस और बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे
- एसडीएम पंचकूला कोविड केयर सेंटर की निगरानी के लिए ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
- सिविल सर्जन पंचकूला कोविड केयर सेंटर में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे।
- माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के लिए स्वच्छ और पौष्टिक खान पान की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नायब तहसीलदार हरदेव सिंह को कोविड केयर सेंटर के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्था के लिए इंचार्ज नियुक्त किया गया है
-उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के कार्यकारी अभियंता कोविड केयर सेंटर में निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे
-हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डिविजन नंबर एक और दो के कार्यकारी अभियंता स्वच्छ पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें