फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी की किल्लत पर कंज्यूमर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कंज्यूमर्स एसोसिएशन ने रविवार को बिजली और पानी के गहराते संकट पर आपातकालीन बैठक की। इसमें प्रधान एनसी राणा ने बताया कि पंचकूला में बिजली का संकट और गहरा सकता है। बिजली निगम की तरफ से पावर कट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शहर में लगातार शेडयूल और अनशेडयूल कट जारी हैं। गर्मी में बिजली की खपत भी चरम पर पहुंच गई है। डिमांड के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो रही है। इसेे लेकर सभी वर्ग चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी तो हर साल आती है, लेकिन बिजली निगम को अपनी तैयारी करनी चाहिए। महासचिव वीके शर्मा ने बताया कि कई हफ्ते से बिजली की किल्लत के साथ पानी का कम दबाव की दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है।
विज्ञापन

एचएसवीपी की लापरवाह कार्यप्रणाली से लोगों को पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की गहराती समस्या के बारे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसई, एसडीओ, जेई और अन्य अधिकारियों से बातचीत की गई लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई निदान नहीं निकाला जा सका। अब पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है, इस कारण पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पांच ट्यूबवेलों में से दो ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है। इस कारण भी लो प्रेशर बना हुआ है। वरिष्ठ उपप्रधान केसी जिंदल, कर्नल पीएस गोपाल, वीके त्रिहण ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से ये दिन देखने पड़ रहे हैं। विभिन्न सेक्टरों में जल के अभाव के कारण वाटर टैंकों से पानी मंगवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। जल संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय है। मुख्य सलाहकार एमएल गुप्ता, आरएल सेतिया, एमएल महाजन, वरिष्ठ सदस्य रोशन खंडूजा, विनय रोहिल्ला, कुलवंत शर्मा, रोमेशन अग्रवाल, सतीश शर्मा, कृष्ण बंसल ने कहा कि पार्कों में केवल टर्शरी पानी का प्रयोग होना चाहिए। पंचकूला निवासी पानी के अभाव में जी रहे हैं। सदस्यों ने विभागों से मांग कर कहा कि जल विभाग और बिजली निगम को ग्रीष्म ऋतु से पहले ही इन समस्याओं के बारे में सोच कर दूरदर्शी प्लानिंग करनी चाहिए। बिजली आपूर्ति और पेय जलापूर्ति उपलब्धता और वितरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

एनसी राणा ने निवासियों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें ऑनलाइन टोल फ्री नंबर 18001803030 पर करें। आरडब्ल्यूए के प्रधान एमएल गुप्ता ने भी पानी और बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बिजली के शेड्यूल्ड कट के समय को पानी की आपूर्ति समय से अलग रखा जाए ताकि कट के समय पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें