फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर भगवंत मान नजदीकी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में नतमस्तक हुए, जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी का पवित्र शीश उनके धर्मनिष्ठ सेवक सिख बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) लेकर आए थे। इस स्थान पर उनको श्री आनंदपुर साहिब की ओर जाते समय एक बुजुर्ग श्रद्धालु मुसलमान संत फकीर दरगाही शाह ने रुकने के लिए विनती की थी।
विज्ञापन

इससे पहले अपने रिकॉर्ड किए वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों को ‘हिंद की चादर’ द्वारा दिए सर्वव्यापी भाईचारे, धार्मिक आजादी, सरबत के भले और मानवता की भलाई के शाश्वत संदेश पर चलने का आह्वान किया। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन और फलसफे पर प्रकाश डालते हुए भगवंत मान ने कहा कि बचपन से लेकर शहीदी प्राप्त करने तक मानवता और धार्मिक सहनशीलता की खातिर गुरु जी का अतुल्य बलिदान रहती दुनिया तक प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। भगवंत मान ने कहा कि 9वें गुरु जी के संदेश का सार प्यार, धर्म निरपेक्षता, धार्मिक आजादी और शांतिमय सह-अस्तित्व था, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें