फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस के बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ और जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने एस्टेट ऑफिस के बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ अमित गुप्ता और जेई रवि कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सेक्टर-26 और सात में बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, इन दोनों सेक्टरों में बिल्डिंग बायलॉज का जमकर उल्लंघन हुआ है और अवैध तरीके से नाइट क्लब और डिस्कोथेक बनाए गए हैं। जिन अधिकारियों की इन अवैध निर्माण पर नजर रखने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने अपना काम सही तरीके से नहीं किया। ऐसे में अब उन पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।
अधिकारियों के निलंबन आदेश में लिखा है कि इन इलाकों में दिनदहाड़े अवैध निर्माण होता रहा, लेकिन इन अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाई और अवैध निर्माण होने दिया। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बीते दिनों मध्य मार्ग सेक्टर-26 और 7 की बैकसाइड में शोरूम को तोड़कर पिछले हिस्से में जो बाकी नाइट क्लब और डिस्कोथेक बने हैं, उसकी जांच असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर (एईओ) हरजीत सिंह संधू को सौंपी थी। एईओ से इस हिस्से में जितने भी अवैध डिस्कोथेक खुले हैं, उस पर रिपोर्ट मांगी गई थी, ताकि इन अवैध निर्माण पर बिल्डिग बायलॉज और मास्टर प्लान के नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीसी की तरफ से इस कार्रवाई के लिए सिफारिश की गई थी और बुधवार को इंजीनियरिंग विभाग ने एस्टेट ऑफिस के बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ अमित गुप्ता और जेई रवि कुमार को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि एस्टेट ऑफिस के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों पर पहले भी मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। आरोप था कि कई अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से ही मध्य मार्ग सेक्टर-26 और 7 में अवैध रूप से कई नाइट क्लब व डिस्को थेक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें