फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीते हुए बहस, युवक ने दोस्त के पेट में घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में मंगलवार रात एक युवक ने अपने दोस्त के पेट में चाकू घौंप दिया। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के पीडब्ल्यूटी के रहने वाले उमंग शर्मा (18) के रूप में हुई। घायल मनीष भी मनीमाजरा के पीडब्ल्यूटी का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेक्टर-26 बापूधाम चौकी प्रभारी निरीक्षक रोहताश यादव ने बताया कि घायल के भाई मनीमाजरा निवासी अरुण वर्मा ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने भाई मनीष और दोस्त उमंग शर्मा के साथ सेक्टर-22 मे मोबाइल खरीदने जा रहे थे। इस दौरान वह सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी के पीछे पुल के पास सिगरेट पीने के लिए रूक गए। जबकि अरुण एक्टिवा पर बैठा हुआ था। इस दौरान सिगरेट पीते हुए दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद उमंग ने मनीष के पेट में चाकू मार दिया और एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उमंग
को मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया। रोहताश यादव ने बताया कि आरोपी और घायल ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें