चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस के एक जूनियर इंजीनियर को गोपनीय दस्तावेजों के फोटो खींचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह जेई एस्टेट ऑफिस के बिल्डिंग ब्रांच में तैनात है। उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
आठ सितंबर को दोपहर दोपहर 1.45 बजे लंच टाइम के दौरान जेई ने चीफ इंजीनियर दफ्तर के एस्टैब्लिशमेंट सेक्शन में मोबाइल से गोपनीय दस्तावेजों की फोटो खींची। वहां तैनात अधिकारी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सीसीटीवी कैमरों से भी इसकी पुष्टि हुई। प्रशासन ने इसे बेहद गंभीर मामला माना। चीफ इंजीनियर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उसका मुख्यालय एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सीपी डिविजन नंबर-2 (रोड्स) का दफ्तर होगा और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वह मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएगा।