चंडीगढ़। पहला यूटी इंटर डिपार्टमेंट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर- 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में खेला गया। टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स एवं इनवायरमेंट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ इंप्लाइज की ओर से हुआ। पुरुष वर्ग के डबल्स का फाइनल हरमिंदर सिंह और मुकेश कुमार की जोड़ी ने जीता और स्वर्ण पदक हासिल किया। राजपाल सिंह और नरेश कुमार की जोड़ी ने रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। महिला वर्ग के सिंगल्स के फाइनल में स्वास्थ्य विभाग की अंजली ने शिक्षा विभाग की पूनम को सीधे सेटों में 21-13,21-16 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। टूर्नामेंट में यूटी प्रशासन से जुड़े विभिन्न ऑफिस के 40 बैडमिंटन खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया।