पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आठवें नवरात्र के अवसर पर रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 108 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया और 15 को स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण रक्तदान से मना कर दिया। ब्लड बैंक, पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने किया।
यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की ओर से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी व अमर उजाला फाउंडेशन की सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आठवें नवरात्र के अवसर पर लगाया गया। इस दौरान श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पैटर्न अवतार सिंह सलारिया व प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल लगभग सभी अस्पतालों में डेंगू के मरीज आ रहे हैं और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। हमारी संस्था की ओर से हर रोज रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर रक्त कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है।
इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अश्वनी कुमार, दीपक शर्मा, परवीन सिंगला, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र कौशल, गुलशन कुमार, मुकेश बंसल, दिव्या गुप्ता, सतगुरु, शारदा गौतम उपस्थित रहे।