पंचकूला। जिला में खरीफ सीजन 2021-22 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद का कार्य प्रगति पर है। अब तक जिला की तीन मंडियों में 41457 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 24160 मीट्रिक टन हैफेड और 17297 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन की ओर से खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 20390 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिला में दो सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद की जा रही है। अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 2597 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 597 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और 2000 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 24710 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 11600 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन द्वारा व 13110 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई।
उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 14150 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 5100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा व 9050 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।
20390 मीट्रिक टन धान का किया गया है उठान
तीनों मंडियों की ओर से अब तक 20390 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाज मंडी में 1480 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 230 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व 1250 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 14110 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ हैं, जिसमें से 4110 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 10000 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। रायपुररानी अनाज मंडी में 4800 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 1200 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 3600 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।