फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद आज: चंडीमंदिर और नग्गल टोल प्लाजा रहेगा जाम, यहां से न निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारत बंद को लेकर एक तरफ किसान संगठनों ने जहां ग्रामीणों और व्यापारियों से समर्थन मांगा है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार जवानों को तैनात करने के साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने संभावित जाम की जगहों को चिह्नित कर ट्रैफिक डायवर्ट करने की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि भारत बंद के दौरान किसानों द्वारा हाईवे जाम किया जाएगा। किसानों द्वारा पंचकूला स्थित चंडीमंदिर टोल, नग्गल टोल प्लाजा को सुबह छह से शाम चार बजे तक जमा किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने अपील की है कि लोग इन हाईवे से गुजरने से बचें।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। उनके अनुसार पंचकूला से लगते मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पंचकूला-यमुनानगर (एनएच-344), जीरकपुर-कालका शिमला हाईवे (एनएच-5), पिंजौर-नालागढ़ (एनएच-21 ए) और अन्य छोटे बड़े मार्गों पर भी पर कुछ समय के लिए यातायात को बाधित किया जा सकता है। जाम के हालात सुबह 6 से शाम 4 बजे के बीच बने रहने की उम्मीद है। सभी नागरिकों को इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है, ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बनाने और उसमें संशोधन कर लें। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान और अन्य संगठनों की तरफ से भारत बंद से आमजन की असुविधा के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की गई है।
पुलिस के जवान रहेंगे तैनात
पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि किसानों के आंदोलन के मद्देनजर नागरिक और पुलिस प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए पुलिस के 1000 जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए मधुबन से पुलिस की दो कंपनी भी आ गई हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

यहां से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
पिंजौर से पंचकूला आने के बजाय चंडीगढ़ बद्दी सड़क की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया ताकि चंडीगढ़ से लोग पंचकूला व मोहाली जा सकें। मौली साइड से त्रिलोकपुर, मट्टांवाला साइड ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। पिंजौर से पंचकूला आने के लिए थापली, मांदना से होकर नाडा गांव होकर लोग पंचकूला आएंगे। कालका-जीरकपुर हाईवे पर चंडीमंदिर टोल, ओल्ड पंचकूला, सेक्टर 20 फ्लाईओवर पर किसान रास्ता बंद करेंगे। पंचकूला बरवाला हाईवे पर नग्गल टोल, कोट फ्लाईओवर का रास्ता भी बंद रहेगा। पिंजौर-नालागढ़ हाईवे को किसानों ने बंद किया है।
यहां पर होगा प्रोटेस्ट
इन्हें जाने दिया जाएगा एंबुलेंस, आर्मी की गाड़ियां, पैदल जाने वाले लोगों को टोल क्रॉस करने दिया जाएगा। इमरजेंसी में किसी रिश्तेदार के यहां जाने वाले लोगों से बात कर उन्हें टोल क्रॉस करने दिया जाएगा।
भारत बंद पर 1000 पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। हाईवे में जाम को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को इन रूटों पर सफर करने से बचना चाहिए। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें