फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरता पुरस्कार के लिए 14 अक्तूबर तक करें आवेदन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की ओर से समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में वीरता और सामाजिक कार्यों में अग्रसर महिलाओं से वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये जानकारी पंचकूला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाएं जो 5 साल से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हों और प्रदेश की रहने वाली हों, साथ ही हरियाणा में वीरता एवं सामाजिक कार्यों में अग्रसर हों, वे अपने सभी संबंधित दस्तावेज जिला बाल कल्याण परिषद बेज नंबर 19 सेक्टर 14 के कार्यालय में 14 अक्तूबर 2021 तक सत्यापित कर प्रस्तुत करें। ताकि संबंधित महिला की सिफारिश वीरता पुरस्कार हेतू मुख्यालय की तरफ से महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजी जा सकें। डीसी ने बताया कि वीरता पुरस्कार से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0172-2560349 पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें