फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यथा : घर जाने के लिए निकले युवक की रेलवे स्टेशन पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। अपने घर बिहार जाने के लिए दो भाई शुक्रवार दोपहर जैसे ही कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे उनमें से एक भाई दीपक (24) रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर अचानक गिर गया। उसे उठाकर कालका सब डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार, दीपक अपने बड़े भाई सुरजीत के साथ सामान लेकर बिहार के जिला रोहताश के विक्रम गंज में जाने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
विज्ञापन

वे दोनों रात में चलने वाली कालका-हावड़ा ट्रेन से अपने गांव जाने वाले थे। सूचना मिलते ही वे प्लेटफार्म पर पहुंचे। दीपक को कालका सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें