फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : पुलिस ने 349 फोन बरामद कर लोगों को वापस किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस की तरफ से 349 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए गए हैं। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि पंचकूला साइबर सेल की तरफ से वर्ष-2021 में यह सराहनीय काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ फोन मोबाइल यूजर की गलती से गुम हो जाते हैं, कुछ चोरी भी हो जाते हैं। पुलिस की समर्पित टीमों द्वारा लापता फोन का पता लगाकर उनके मालिकों के हवाले किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में साइबर सेल पंचकूला टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल नेटवर्क टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करके अपना सिम ब्लॉक करवाएं। नजदीकी पुलिस स्टेशन या हरियाणा पुलिस की ऑनलाइन वेबसाइट पर गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें