मोरनी। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज की बस सिलयों गांव के पास गहरी खाई में गिरते-गिरते बच गई। बस में काफी सवारियां बैठी थीं। इससे एकदम हड़कंप मच गया। हालांकि बस चालक की सूझबूझ के कारण हादसा बच गया। जानकारी के अनुसार पंचकूला से टिक्करताल जाने वाली बस जैसे ही शिल्यो गांव के पास पहुंची तो अचानक सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश की।
बस चालक द्वारा सड़क के साथ लगती रेलिंग से सटाकर बस को रोक लिया। बस की सवारियों ने बताया कि ट्रक ढलान में होने के कारण स्पीड में थी। इस कारण संतुलन नही बना और हादसा होते-होते बच गया। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं। कुछ को हादसे के दौरान मामूली खरोंचें आई हैं।