फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नवंबर को महेंद्रगढ़ जिले के 100 सीनियर सेंकेंडरी स्कूलों का एक साथ होगी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग जल्द अधिकारियों की पूरी टीम और तैयारियों के साथ मैदान में उतरने जा रहा है। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग डॉ अंशज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार 11 नवंबर को शिक्षा निदेशालय के अधिकारी महेंद्रगढ़ जिले से इसकी शुरुआत करेंगे। निरीक्षण टीम में विभाग के सभी एचसीएस, जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सहायक निदेशक और डायरेक्टर एससीईआरटी और कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहेंगे। एक साथ महेंद्रगढ़ जिले के 100 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की मैराथन मॉनिटरिंग की जाएगी। इस निरीक्षण को लेकर महानिदेशक डॉ अंशज सिंह ने मंगलवार को निदेशालय में अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्रों के शैक्षणिक स्तर, स्कूलों के सिविल कार्य, स्कूलों में मिड डे मील की क्वालिटी, एफएलएन कार्यक्रमों की प्रोग्रेस रिपोर्ट, ई-अधिगम के तहत छात्रों को बांटे गए टैबलेट, सिम कार्ड, पीएएल सॉफ्टवेयर, पुस्तक वितरण आदि का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, बैग फ्री इंग्लिश मीडियम स्कूल, साइंस किट और विभाग की ओर से चलाई जा रही अन्य प्रकार की गतिविधियों की भी जानकारी ली जाएगी। गौरतलब है कि मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को फील्ड में जाकर विभाग की गतिविधियों और चल रहे कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने और परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे। अब शिक्षा विभाग की ओर से हर शुक्रवार को जिला स्तर पर स्कूलों का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

ग्रांट का कहां कितना किया इस्तेमाल, होगी जांच
विभाग की ओर से विद्यालय को दी गई ग्रांट का कितना और कैसे इस्तेमाल किया गया, इसका भी निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारी स्कूलों की एसएमसी के सदस्यों और अभिभावकों से भी चर्चा करेंगे और उनकी परेशानियों और जरूरतों पर चर्चा करेंगे। विभागीय अधिकारी ने बताया कि उन्हीं सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, जिनमें प्राइमरी विंग भी उपलब्ध होगी। ताकि निपुण हरियाणा के तहत चलने वाले कार्यक्रमों का भी निरीक्षण हो सके।
निरीक्षण का शेड्यूल किया तैयार
इस निरीक्षण के लिए बाकायदा शेड्यूल और प्रारूप तैयार किया गया है। इसी के तहत हर विषय और पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी। निदेशालय के अधिकारी पूरा दिन उसी स्कूल में बिताएंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट तैयार करने बाद अधिकारी महेंद्रगढ़ के उपायुक्त कार्यालय में इकठ्ठा होंगे, जहां महानिदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग डॉ. अंशज सिंह की अध्यक्षता और उपायुक्त महेंद्रगढ़ की मौजूदगी में रिपोर्ट का अवलोकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें