फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan Time Chandigarh: चंद्र ग्रहण आज, जानें- कब से कब तक रहेगा, शाम को खुलेंगे मंदिर के कपाट

Tue, 08 Nov 2022 11:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

Today Chandra Grahan Time in Chandigarh: देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि ग्रहण का सूतक काल मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे से होगा। यह ग्रहण भरणी नक्षत्र, मेष राशि और मेष लग्न में हो रहा है।
विज्ञापन
चंद्रग्रहण। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्र ग्रहण मंगलवार को है। सूतक सुबह 5.30 बजे लगेगा। सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। मंदिर शाम 6.30 बजे के बाद खुलेंगे। इस साल की यह अंतिम ग्रहण है। इस दौरान मंदिरों में जरूरी धार्मिक कार्यक्रम सूतक लगने से पहले ही होगा। सेक्टर 31 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में नौका पूजन कार्यक्रम सुबह साढ़े चार बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे से पहले ही पूरा किया जाना है। क्योंकि सुबह साढ़े पांच बजे के बाद सूतक लगने पर मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


श्री खाटू श्याम सेवा मंडल हल्लोमाजरा की ओर से रामदरबार के सब्जी मंडी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा खाटू श्याम जन्मोत्सव शाम छह बजे के बजाय एक घंटा देरी से सात बजे शुरू होगा। मंडल के प्रधान तरुण गोयल ने बताया कि महोत्सव के लिए पंडाल तैैयार कर दिया गया है।

दोपहर बाद 2:39 से शुरू होगा ग्रहण
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि ग्रहण तीन घंटा 39 मिनट 38 सेकेंड का होगा। भारतीय मानक समय के अनुसार यह ग्रहण दिन में 2 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में चंद्रमा का उदय पांच बजकर 31 मिनट पर है। चंद्रमा उदय होने के बाद ही ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन


ग्रहण का सूतक
देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि ग्रहण का सूतक काल मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे से होगा। यह ग्रहण भरणी नक्षत्र, मेष राशि और मेष लग्न में हो रहा है। भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र और मेष का स्वामी मंगल है। चंडीगढ़ में मंगलवार को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 25 मिनट पर है। चंडीगढ़ में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 31 मिनट पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें