फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के 59 मरीज मिले, चार भर्ती, 175 घरों में आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के 59 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें पंचकूला के 53 मरीज हैं, जबकि 6 मरीज बाहर से आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 179 हो गई है। इनमें से चार मरीज सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं और 175 घरों में ही आइसोलेट किए गए हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगोें से कहा कि कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करते रहें। कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 439 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45062 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44468 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं और 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 632504 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.5 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88.4 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें