फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोविड से 25 और लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोविड-19 की तीसरी लहर के दौरान शुक्रवार को 25 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान 3096 नए केसों की पुष्टि हुई है जिनमें से 28 मरीजों को आईसीयू में और 10 को वेंटिलेटर सपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में सात, जालंधर में चार, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर , होशियारपुर व पठानकोट और संगरूर में दो-दो और रोपण व मानसा में एक-एक मरीज की मौत हुई।
बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 693 नए केस मोहाली में दर्ज किए गए। लुधियाना में 467, जालंधर में 234, अमृतसर में 213, बठिंडा में 154, होशियारपुर में 140, पटियाला में 138, तरनतारन में 137, संगरूर में 132 , रोपड़ में 127, फरीदकोट में 108 , मोगा में 77, फतेहगढ़ साहिब में 68, फाजिल्का में 65, गुरदासपुर व नवांशहर में 62-62, कपूरथला में 60, मानसा में 41, मुक्तसर में 40, बरनाला और पठानकोट में 28-28, फिरोजपुर में 22 नए केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें