फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाज को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूजिक टीचर कंबोज निलंबित
विज्ञापन

- डिपार्टमेंट के खिलाफ अफवाह फैलाने के आरोप पर प्रशासन ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जीएमएसएसएस-20डी में कार्यरत म्यूजिक टीचर स्वर्ण सिंह कंबोज को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंबोज पर यह कार्रवाई पंजाब कंडक्ट रूल्स 1966 के उल्लंघन करने के आरोप में की गई है। तबला वादक पर आरोप है कि उन्होंने झूठे प्रचार कर विभाग की छवि को खराब किया है। इससे शिक्षकों का मनोबल गिरा है।
प्रशासन की ओर से जारी समाचार में बताया गया है कि इससे पहले भी उन्हें स्कूल के समय के दौरान महिला शिक्षकों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए 26 दिसंबर 2016 से 11 अप्रैल 2017 तक निलंबन के तहत रखा गया था। इसके अलावा कंबोज को उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना उच्च अधिकारियों से संपर्क करने के लिए वर्ष 2017 के दौरान कारण बताओ नोटिस दिया था। इसके अलावा वर्ष 2018 में अखबार में सार्वजनिक बयान जारी करने पर उन्हें एक और कारण बताओ नोटिस दिया था।
विज्ञापन

डीपीआई रूबिंदर सिंह बराड़ का कहना है कि कंबोज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पंजाब आचरण नियम 1966 के संबंधित प्रावधानों के तहत की गई है। उनके और कई मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अब अपनी लड़ाई को जोरदार तरीके से लड़ेंगे
स्वर्ण सिंह कंबोज का कहना है कि उन्होंने हमेशा शिक्षक हितों को लेकर आवाज उठाई है। प्रशासन हमारी आवाज को दबाना चाहता है, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। अपनी लड़ाई को अब हम और जोरदार तरीके से लड़ेंगे। कंबोज का कहना है कि वह शिक्षक यूनियन के प्रधान हैं, इसलिए शिक्षकों की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें