351 अलॉटियों ने चेक कराये दस्तावेज
- वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का पुनर्वास योजना के तहत मलोया में फ्लैट्स की अलॉटमेंट करने के संबंध में सोमवार को भी कैंप जारी रहा। कैंप में 351 लोगों ने हिस्सा लिया। बोर्ड अधिकारियों ने सभी लोगों को अपने दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं वोटर लिस्ट में कई लोगों का नाम न होने पर उन्होंने रोष जताया और बोर्ड अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शांत हुए। अभी तीन दिन तक और कैंप चलने की बात कही जा रही है।
बोर्ड अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, उनका नई वोटर लिस्ट में नाम चेक कर लिया जाएगा। पहले फेज में बोर्ड ने करीब 2920 फ्लैट्स की अलॉटमेंट करनी है।