फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन03पीएएलपी13- पलवल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - संवाद
विज्ञापन

03पीएएलपी14- मृतक गौरव का फाइल फोटो।

- हादसे में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। औरंगाबाद-मानपुर सड़क पर कार की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार गांव मानपुर निवासी हेमराज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने बेटे गौरव के साथ ट्रैक्टर की सर्विस कराकर गांव लौटकर जा रहा। औरंगाबाद-मानपुर रोड पर सामने से आ रही कार ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर का संतुलन खराब हो गया और ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान वह तो ट्रैक्टर से कूद गया, जबकि उसका बेटा गौरव ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल गौरव को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें