फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो मकानों पर छापा, 44 किलोग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

03पीएएलपी5- पुलिस द्वारा बरामद किया गांजा।

- पुलिस ने दंपती पर किया मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा पुलिस ने भारी मात्रा गांजा में बरामद किया है। पुलिस ने शहर की न्यू कॉलोनी स्थित दो मकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये का करीब 44 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कैंप थाना पुलिस ने मामले में सीआईए जांच अधिकारी की शिकायत पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार सीआईए जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मण ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें सूचना मिली कि न्यू कॉलोनी में कुछ लोग अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचते है, तुरंत छापेमारी की जाए तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। मामले की सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर को दी गई। जसलीन कौर के नेतृत्व में गठित की गई दो टीमों ने न्यू कॉलोनी स्थित दो मकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी मकानों को बंद कर वहां से भाग गए। पुलिस ने मकानों की तलाशी ली तो एक मकान मकान की रसोई के अंदर टेप से लिपटे हुए हुए गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने मौके से बरामद गांजे के पैकेटों को कब्जे में लेकर उनका वजन कराया तो उनका वजन 10.412 किलोग्राम था। वहीं दूसरे मकान से 33.333 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रैक्टर मार्केट के रहने वाले और न्यू कॉलोनी में किराए के मकान लेकर वहां बाहर से लाकर नशीले पदार्थों की खेप को रख देते है और बाद में उसे थोड़ा-थोड़ा कर बेचते रहते है। कैंप थाना पुलिस ने ट्रैक्टर मार्केट निवासी दंपती जयदेव व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें