फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई राज्यों में संगीन मामले हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। एवीटी स्टाफ हथीन ने रविवार की देर रात सिंगार मोड़ पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े 2500 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश से पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया है। बदमाश के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल में डकैती, लूटपाट, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2009 से यह बदमाश फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवान ने बताया कि रविवार की रात हवलदार साबिर हुसैन को सूचना मिली कि कई आपराधिक मामलों में फरार इनामी बदमाश सिंगार निवासी इकराम पुत्र हमीद किसी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में सिंगार चौक पर खड़ा है। सूचना मिलते ही साबिर हुसैन टीम साथ मौके पर पहुंच गए तथा गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है तथा उससे कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें