फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, आरती रही द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में बेहोश हुई खिलाड़ी आरती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 18 से 30 आयु वर्ग में महिलाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तेज गर्मी के कारण एक महिला प्रतिभागी गश खाकर गिर पड़ी। विभाग की अधिकारी नुपुर ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
जिला परियोजना अधिकारी नुपुर ने बताया कि मटका दौड़ में चंद्रवती जनौली प्रथम, राजवती पहाड़ी द्वितीय और गजबती भिडूकी तृतीय स्थान पर रहीं। साइकिल दौड़ में सरोज जटौली, सरस्वती होडल, हिमांशी अल्लीका, आलू चम्मच दौड़ में पिस्ता देवी चिरावटा, कौमल जनौली, हरभेजी होडल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में सिमरन असावटी, आरती चिरवाडी, भारती सौंदहद, 300 मीटर दौड़ में सुनीता असावटी, वंदना असावटी, नेहा अंधोप और 100 मीटर दौड़ में मंजूबाला पहाड़ी, मुखन अल्लीका और ज्योति नंगला कानपुर विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी महिला
जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के कारण 400 मीटर दौड़ के दौरान आरती चिरवाड़ी गश खाकर गिर पड़ी। दौड़ पूरी होते-होते महिला को चक्कर आने लगे और महिला समाप्ति लाइन पर आकर गिर गई। गिरते ही आरती को एक पुरुष ने हाथ पकड़कर छाया में लिटाया। महिलाओं ने कपड़ों से हवा की और मुंह पर पानी के छींटे मारे। काफी देर बाद आरती को होश आया और पानी पिलाया गया। गिरने के बावजूद आरती को द्वितीय स्थान मिला। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। खेल विभाग के कोच भूषण कुमार ने बताया कि दौड़ के दौरान गिरी महिला ठीक है और अपने घर जा चुकी है। खेल के दौरान एंबुलेंस की भी व्यवस्था थी, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें