पलवल के बेटे ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिनेश को स्वर्ण पदक
पलवल के पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 20वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में पलवल के खिलाड़ी दिनेश पायला ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता 31 मार्च को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में संपन्न हुई थी।
दिनेश ने 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। मंगलवार को दिनेश का पलवल में स्वागत किया गया। मूलरूप से गांव अमरौली के रहने वाले दिनेश पायला के पिता वेदपाल मजदूरी करते हैं। दिनेश का आधा शरीर असक्षम है। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण बचपन से ही दिनेश अपने ननिहाल गांव कुसलीपुर में रहे।