फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नल्हड़ मंदिर परिसर में तेंदुआ दिखने से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू।नूंह के नल्हड़ मंदिर परिसर में शुक्रवार को अचानक तेंदुआ दिखने से खलबली मच गई। तेंदुआ करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर के समीप ही एक चट्टान पर बैठा रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो लेने शुरू कर दिए। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने भी श्रद्धालुओं से अकेला ना आकर समूह में आने की अपील की है।
विज्ञापन


नल्हड़ मंदिर प्रबंधन से जुड़े राज चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास तेंदुआ दिखाई पड़ा। बताया कि इससे पहले भी कई बार इस क्षेत्र में तेंदुआ आ चुका है, लेकिन इस बार तेंदुआ काफी समय तक यहां विचरण करता रहा। करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम के पहुंचने पर तेंदुआ वापस अरावली के गहरे जंगलों में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें