संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बंद बॉडी कंटेनर में 36 गोवंशों को लेकर जा रहा चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। बचने के प्रयास में भागते समय उसका वाहन रेलिंग से जा टकराया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस हादसे में 10 गोवंश भी मर गए।
पुलिस ने कंटेनर चालक और गोवंश का पोस्टमार्टम करा दिया। चालक का शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मौके का फायदा उठाकर परिचालक भागने में कामयाब हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए की स्टाफ के कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस हाईवे से शुक्रवार तड़के एक बंद बॉडी कंटेनर से गोवंश को हरियाणा की सीमा से राजस्थान गोवध के लिए ले जाया जा रहा है।
पुलिस ने नाकाबंदी कर टीम गठित कर दी। जैसे ही पुलिस ने कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेजी से भगा लिया और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक ने संतुलन खो दिया और हाईवे घाटा शमशाबाद के पास एक रेलिंग में जा टकराया। जिसमें चालक शाहिद उटावड़ उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक लाख भोंदू निवासी नमक फिरोजपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर के चालक और मृतक दस गोवंश का पोस्टमार्टम कराया । चालक के शव को परिजनों को सौंप दिया है जबकि गोवंशाों को फिरोजपुर झिरका गोशाला के सुपुर्द कर दिया।