फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बारिश से लाखों क्विंटल धान भीगी, मार्केट कमेटी किसानों को नहीं मुहैया करा पाया तिरपाल

विज्ञापन
होडल में बारिश के बाद पानी में धान की फसल - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। अनाज मंडी में प्रशासन की नाकामी और सरकारी खरीद का शुरू न होने के अलावा बारिश ने किसानों के चेहरों से मुस्कान छीन ली है। रविवार दोपहर हुई तेज बारिश से अनाज मंडी में बिकने के लिए आई किसानों की लाखों क्विंटल धान पूरी तरह से भीग गई है। अधिकांश धान बारिश की वजह से नालियों में बह गई। हालांकि, किसानों ने धान को बहने से बचाने का भरपूर प्रयास किया, मगर तेज बारिश के आगे किसान विवश नजर आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह बारिश के मौसम को देखते हुए कई किसानों ने तिरपाल व पॉलिथीन का इंतजाम किया था, मगर वह इंतजाम नाकाफी रहा। मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम इस कदर रहा कि मार्केट कमेटी धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल तक मुहैया नहीं करा पाई। किसानों का कहना था कि खरीद शुरू होने के बावजूद धान की खरीद नहीं होने से उन्हें नुकसान हुआ है।
धान की फसल को मंडी में लाए हुए तीन दिन हो गए, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा खरीद नहीं करवाई गई। इस कारण फसल मंडी में पड़ी हुई है। रविवार को हुई बारिश की मार ने सब कुछ खत्म कर दिया ।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, शेखसाई
छह दिन से फसल की बिक्री का प्रतीक्षा कर रहे हैं। मगर कोई खरीदार ही नहीं मिल रहा है। कम रेट पर भी फसल बेचने को तैयार है। बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है।
- किसान बिजन भिडूकी
अचानक तेज बारिश के कारण मंडी में बारिश का पानी जमा हो गया, जिसकी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार ढुल , सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें