फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सक नियुक्त फिर भी नहीं मिल रही 40 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल के एक दर्जन से अधिक गांवों की 40 हजार की आबादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। तीन साल पहले बन चुके छायंसा स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ रहा है। हालांकि छायंसा स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सक व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोेष है।
विज्ञापन

बता दें, लोगों की मांग पर सरकार ने करोड़ों रुपये के बजट से छांयसा में स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण भी करा दिया। वहीं लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को भवन सौंप दिया। इतना ही नहीं, सरकार ने वहां दो चिकित्सा अधिकारी तथा मेडिकल स्टाफ भी नियुक्त कर दिए, लेकिन वहां आधा स्टाफ पहुंचता ही नहीं है। जिसके चलते लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
छांयसा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत स्वामिका, मठेपुर, बीघावली, महलुका, मीरका, दुरेन्ची, हुचपुरी, मण्डनाका, अकबर पुर नाटोल व छायंसा गांव आते हैं। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो मेडिकल अधिकारी ऋषभ गुप्ता एवं महेश नियुक्त किए हुए हैं। रिकार्ड के अनुसार एक तरफ डॉ. ऋषभ गुप्ता को पलवल अस्पताल में सेवाओं के लिए लगाया हुआ है, जबकि डॉ. महेश को हथीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा अन्य स्टाफ को अन्य स्थानों पर रखा हुआ है। कागजों में इनकी ड्यूटी छायंसा प्राथमिक स्वास्थ्य पर लगाई है।
--------
उक्त स्वास्थ्य केंद्र के लिए जो स्टाफ कागजों में तैनात है, उसे अविलंब भवन में भेजकर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाएं। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करेंगे। -अब्दुल करीम सुकेडिया, पंच
------
ग्राम पंचायत ने जनहित के लिए स्वास्थ्य केंद्र को मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई । भवन भी बना लेकिन उसका कोई लाभ नही मिल रहा है। मांग की है कि अविलंब स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
-मुस्ताक, युवा समाजसेवी
------
इस बारे में सीएमओ ब्रह्मदीप सिंधु का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं एवं भवन का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। उद्घाटन न होने से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। जो मेडिकल अफसर छांयसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं उनसे अन्य स्थानों पर सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन कराने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

फोटो 03पीएएलपी-1,2,3, में हैं।
कैप्शन: 1- छायंसा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
कैप्शन: 2- अब्दुल करीम सुकेडिया
कैप्शन: 3- मुस्ताक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें