फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को पानी तक मुहैया नहीं करा रही सरकार : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेवली, अंधोप, गोपालगढ़ आदि में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन इस पर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। जब सरकार नागरिकों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं करा सकती है, तो ऐसी पार्टी के नेताओं का सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को प्रत्येक महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त उपलब्ध करा रही है, दूसरी तरफ हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है। कौशल ततारपुर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होडल के स्थानीय विधायक को ग्रामीणों की इस समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर इसका निवारण करना चाहिए, अन्यथा उनके और सरकार के खिलाफ जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार में किसी भी जगह पर प्रशासन द्वारा शौचालय तक की कोई व्यवस्था नहीं कराई जा सकी है। शहर में सीवरेज व्यवस्था वर्षों से पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। ओवरफ्लो नालियों का गंदा पानी रास्तों और सड़कों पर भरा रहता है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी हैं कि वह जनता की समस्याओं पर जरा भी गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि होडल शहर के रेलवे रोड पर बने हैफेड के गोदाम के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीजन के दौरान आसपास की कॉलोनियों में प्रदूषण बना रहता है। उन्होंने खोरी की तरह अरावली में बने अवैध फार्म हाउस व शिक्षण संस्थानों को तोड़ने की भी मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री हिंदुस्तानी धर्मेंद्र, जिला सचिव सचिन बंसल, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेंद्र चौहान, होडल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अधिवक्ता सुंदर लाल गौतम, पलवल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मूल चंद बड़गुर्जर, रवि बेनीवाल, महेश कुमार, संजय मित्तल के अलावा डॉ. रामबीर चौहान और गजेंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें