फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भाई-बहनों पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। फर्जी फोटो और हस्ताक्षर के जरिये जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में चार भाई-बहनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी दीपक गहलावत के आदेश पर गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना पुलिस इंचार्ज व डीएसपी शिव अर्चन ने बताया कि गुरुग्राम के तिकोना पार्क निवासी कुलदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव सहराला में उनकी एक कनाल 13 मरला जमीन है। इस जमीन के छठे हिस्से का मालिक हूं। इस जमीन को अनिल, सुनील, रेनू, रूबी ने धोखाधड़ी कर किसी अज्ञात व्यक्ति का फर्जी फोटो और हस्ताक्षर कर जमीन का मुख्यत्यारनामा भगवती शर्मा के नाम रजिस्टर्ड कर दिया। 2007 की 19 जून को पलवल रजिस्ट्रार में इसे रजिस्टर्ड करवाया गया। अब ये लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें