फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: धुंध हुई शुरू लेकिन सड़कों पर नहीं लगीं सफेद पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2 में है।
विज्ञापन



कैप्शन: जिले में होडल-हसनपुर मार्ग पर छाया कोहरा

-



- धुंध में हादसों का खतरा, लोगों ने की सफेद पट्टी लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। वित्त वर्ष 23-24 का अंतिम माह लगभग खत्म होने को है, लेकिन लोकनिर्माण विभाग ने सर्दी में धुंध से होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के अलावा होडल से हसनपुर, होडल से नूंह, होडल से पुन्हाना को जाने वाले सड़क मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग ने अभी सफेद पट्टी लगाने का कार्य नहीं किया गया है। प्रति वर्ष धुंध के कारण सड़कों पर हादसे होते हैं और वाहन चालकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। सफेद पट्टी के साथ ही मुख्य मार्गों पर रिफ्लेक्टर व सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगे है। विभाग की ओर से तीन वर्ष के लिए सड़कों पर सफेद पट्टी व सांकेतिक बोर्ड लगाने का ठेका दिया जाता है। तीन वर्ष में या तो सड़कें ही उखड़ जाती हैं या उन पर बने निशान तो जरूर गायब हो जाते हैं। इनके न होने से सड़क दुर्घटनाएं भी ज्यादा होती हैं। आने वाले समय में धुंध बढ़ने के साथ ही यह राहगीरों की समस्या भी बढ़ जाएगी, क्योंकि धुंध के मौसम में सफेद पट्टी के सहारे ही वाहन चालक को अपने स्थान तक का सफर तय करता है।

कस्बा हसनपुर निवासी प्रवीण भोला, प्रमोद गोयल, अरुण कुमार, राजकुमार, हरिओम आदि का कहना है कि गांवों की ओर से शहर में आने जाने वाले सड़क मार्ग में जटौली से हसनपुर, हसनपुर से पलवल, हसनपुर से खाम्बी की ओर जाने वाले मार्ग सहित कई अन्य मार्गों पर सफेद पट्टियां नहीं लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
जिले की 18 फुट चौड़ी तकरीबन सभी सड़कों पर पट्टी लगाई गई हैं। जहां पर नहीं हैं, वहां भी सफेद पट्टी लगवाने का कार्य जल्द करवाया जाएगा ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
- नरेंद्र यादव, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें