फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान घोटाला मामले में ग्रीवेंस कमेटी बैठक में मंत्री का घेराव कर सकते हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। होडल व हसनपुर में हुए धान घोटाले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज किसान अब जनवरी में होने वाली जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का घेराव कर सकते हैं। इस घोटाला कांड में अब किसानों व आढ़तियों के साथ विपक्षी पार्टियों के नेता भी आगे आने लगे हैं। विपक्षी नेताओं ने इस मसले पर जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दे डाली है। पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयभान का कहना है कि यदि इस मामले में सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो किसान इस बार बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गत माह ग्रीवेंस की बैठक में धान की खरीद में हुए रिश्वत कांड के मामले की शिकायत हुई थी। उस समय शिकायतकर्ता ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अलावा एसडीएम व उपायुक्त तक पर रुपये खाने के आरोप लगा दिए थे, जिसके बाद ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अगली बैठक के लिए शिकायत को छोड़ दिया था। अब किसान अगली बैठक के लिए तैयारी करने में जुट गए हैं। इस महीने होने वाली ग्रीवेंस की बैठक में किसान एकत्रित होकर ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन से गत माह के दौरान हुई जांच के विषय में जानकारी लेंगे।
पहले ही ढूंढा फर्जीवाड़े का तरीका
गौरतलब है कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से धान खरीद में फर्जीवाड़े का फार्मूला धान सीजन की शुरूआत से पहले ही कई आढ़तियों व मंडी से जुड़े अधिकारियों ने निकाल लिया था। ऐसे में मंडियों में उत्तरप्रदेश के धान की खरीद करा दी गई। कागजों में धान खरीद का मामला भी सामने आ चुका है। होडल में उत्तरप्रदेश की धान पकड़ने का मामला सीजन की शुरूआत में ही सामने आ गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे दबा दिया।
विज्ञापन

सुर्खियों में है यह मामला
होडल व हसनपुर की मंडी में फर्जीवाड़े और रिश्वत का मामला सुर्खियों में है। धान सीजन में अक्तूबर मध्य में ऐसा मामला हसनपुर की अनाज मंडी में भी सामने आ चुका है। जिसे उजाला द्वारा धान खरीद को लेकर पोर्टल के माध्यम से फर्जीवाड़े के साथ अधिकारियों द्वारा कमीशन के मामले को उजागर किया था। इसके हसनपुर मंडी के सचिव का तबादला कर उसकी डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी लेकिन किसानों के साथ कमीशन का खेल चलता रहा।। मंडी से इसके फर्जी गेट पास भी काटे गए जिनकी शिकायत मंडी नीलामी अधिकारी सुखसिंह ने पत्र लिखकर मंडी के अधिकारियों को दी तो बदले में सुखसिंह का तबादला डबवाली वह मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार का तबादला आदमपुर कर दिया और मामले को उजागर करने की सजा दी।
सख्ती का असर नहीं
किसान गंगालाल कहना है कि धान सीजन में सरकार की सख्ती के बावजूद भ्रष्टाचार का खेल खेला गया। पोर्टल के माध्यम से आढ़तियों, राइस मिलर्स व अधिकारियों ने मिलकर यह काम किया है। सरकारी धान की कुटाई करने वाले राइस मिलर्स अपने मुनाफे के फेर में सरकार को चूना लगाते हैं। यह बात कई बार उजागर हो चुकी है। भ्रष्टाचार की गहरी जड़ें खेल समाप्त नहीं कर पा रहीं।
जल्द ही इस मामले में किसानों को एकत्रित किया जाएगा तथा सारे सबूतों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। इस बार भी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में हल नहीं निकला तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

- उदयभान, पूर्व विधायक होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें