फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध कर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व गुर्जर धर्मशाला में कर्मचारियों ने उप प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में भारत बंद के दृष्टिगत संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के घर पर सीआईए स्टाफ द्वारा लगातार छापेमारी की घोर निंदा की गई। पुलिस छापेमारी के कारण सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा प्रदर्शन में देरी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि संघ सरकार की हर दमनकारी हथकंडों का मुकाबला करते हुए राज्य में कर्मचारियों की नीतिगत मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े पूंजीपतियों के बैंकों के कर्जे और कारपोरेट टैक्स को माफ कर रही है। दूसरी तरफ जनता के खून-पसीने व टैक्स देने वालों के पैसों से खड़े किए गए सार्वजनिक क्षेत्र को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया और केंद्र सरकार से हठधर्मिता छोड़ बातचीत द्वारा तीनों कृषि कानूनों, बिजली संशोधन बिल 2021 को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन में एएचपीसी वर्कर यूनियन के उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया, जिला सचिव योगेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी लाल, कोषाध्यक्ष देवी सिंहव सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी भी मौजूद थे।
सीआईटीयू से जुड़े कर्मचारियों ने दिया धरना
सीआईटीयू से जुड़े आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे-मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। जिला प्रधान श्रीपाल भाटी ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समय पर वेतन देना तथा भारत सरकार द्वारा 44 कानूनों को बदलकर 4 बिल कोड के विरोध में देवीलाल पार्क में धरना दिया गया। इसके बाद किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को आशा देवी, थान सिंह ग्रामीण चौकीदार, बबली आशा वर्कर, राजबाला आशा वर्कर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें