फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आवास पर अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन देते अतिथि अध्यापक - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। अतिथि अध्यापक संघ ने मंगलवार को लंबित मांगों के संबंध में विधायक जगदीश नायर के आवास पर प्रदर्शन किया तथा उनके प्रतिनिधि को महिला अतिथि अध्यापक द्वारा खून से लिखा मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संघ के खंड प्रधान चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाएगा, लेकिन अब तक वायदा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हाल ही में हुई स्थानांतरित पॉलिसी में गेस्ट टीचरों को खाली समझकर तबादला नहीं किया जाए। वहीं, संघ के प्रदेश महासचिव पारस शर्मा ने कहा कि पांच सितंबर को यमुनानगर में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, यशपाल, फतेहराम, अभयराज, निष्ठा, श्याम सुंदर, विजय सिंह गिर्राज, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें