फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

Sat, 12 Dec 2015 05:40 PM IST
हथीन, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सल्ली गिरोह के सदस्य को पकडने गई सीआईए पुलिस पर आरोपी व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चार महिलाओं सहित आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
सल्ली पर हत्या, लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के कई मामले हरियाणा, यूपी व दिल्ली के थानों में दर्ज हैं। आजकल सल्ली जेल में बंद है। पुलिस जिस आरोपी को पकडने गई थी वह सल्ली गिरोह का सदस्य है। सीआईए प्रभारी हकमुद्द्ीन ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि दिल्ली पुलिस पर हमला करने वाला कुख्यात बदमाश रशीद गांव मे मौजूद है। सूचना के आधार पर शाम को सीआईए पुलिस गुराकसर निवासी रशीद को पकडने गई थी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसका पीछा किया। तभी उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस पर गोलियां भी चलाई गईं। इस घटना में सीआई प्रभारी एएसआई हकमुद्दीन व सिपाही हसन गंभीर रुप से घायल हो गए। लेकिन पुलिस ने रशीद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 2012 में किसी मामले में दिल्ली पुलिस एक आरोपी को पकडने गुराकसर गांव में आई थी। लेकिन रशीद व उसके साथियों ने मिलकर उक्त बदमाश को छुडवा लिया और दिल्ली पुलिस पर हमला कर भागने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को पुलिस पर हमला करने के मामले में हथीन पुलिस ने एएसआई हकमुद्दीन के बयान पर रसीद, हनीफ, सकील, रज्जाक, परमीणा, नजराना, रुकसाना, नरुजा व चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें