होडल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के होडल डिवीजन के अंतर्गत 1945 उपभोक्ताओं से 1.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। जबकि 309 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली विभाग द्वारा होडल, हथीन, हसनपुर और मिंडकौला में यह कार्रवाई एक से 31 दिसंबर तक की गई है।
डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल ने बताया कि होडल उपमंडल में 1525 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 26 लाख, पांच हजार रुपये वसूले गए। 15 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। वहीं हथीन के 156 उपभोक्ताओं से 26 लाख, 21 हजार रुपये की वसूली करने के बाद 40 लाख 35 हजार रुपये के 80 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। हसनपुर उपमंडल के 251 बिजली उपभोक्ताओं से 39 लाख, 44 हजार रुपये की वसूली कर 67 लाख 35 हजार रुपये के 201 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। इनके अलावा विभाग ने मिंडकौला कनिष्ठ अभियंता कार्यालय द्वारा 13 बिजली उपभोक्ताओं से चार लाख, 85 हजार रुपये वसूले। पांच लाख 91 हजार रुपये के 15 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे। उन्होंने कहा कि बिजली निगम इस धनराशि को जमा कराने के लिए कई बार अभियान भी चला चुका है।
1.97 crore recovered from 1945 consumers in a month, electricity department took action in Hodal division