फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स दफ्तर से नदारद मिले कर्मचारी

Thu, 12 Sep 2013 11:13 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति जींद के निरीक्षक जितेेंद्र कौशिक ने वीरवार को हरियाणा के जिला जींद के गांव अहिरका में स्थित पैक्स कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारी नदारद मिले और कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। निरीक्षक ने गांव के मौजिज व्यक्तियों और सरपंच को भी अवगत कराया।

निरीक्षक ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा है। सहकारी समिति जींद तीन के निरीक्षक जितेंद्र कौशिक ने वीरवार को गांव अहिरका के पैक्स कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जब वह कार्यालय पर पहुंचे तो दोपहर एक बजे तक कार्यालय पर ताला लगा हुआ था और एक भी कर्मचारी वहां पर मौजूद नहीं था।

उन्होंने बताया कि उनके पास बार-बार शिकायत आ रही थी कि गांव अहिरका के पैक्स कार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं मिलता है। इसके चलते किसानों को खाद तथा अन्य काम करवाने के लिए परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


कार्यालय में कोई भी कर्मचारी न मिलने के चलते ग्रामीण कार्यालय के चक्कर काटते रहते है, लेकिन वहां पर कर्मचारी तैनात न होने के चलते किसानों का कोई भी कार्य नहीं हो पाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें