मीरा वाली गली में एक नवविवाहिता ने वीरवार दोपहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
मीरा वाली गली निवासी खुशबू ने दो माह पहले 13 जुलाई को अपने ही मोहल्ले के स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले मनोज से शादी की थी।
वीरवार दोपहर करीब 12 बजे खुशबू ने अपनी मां को फोन करके कहा कि वह उन्हें बहुत परेशान कर चुकी है, अब और नहीं करेगी। फोन सुन कर परिजन घबरा गए और एसपी से मिल कर मामले की जानकारी दी। एसपी ने भाड़ावस पुलिस चौकी प्रभारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
चौकी प्रभारी युवती के पिता के साथ उसके घर पहुंचे तो देखा खुशबू फंदा लगा चुकी थी। पुलिस ने युवती को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।