फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
अडंरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मंडी अटेली(नारनौल)। रेवाड़ी से नारनौल नेशनल हाइवे-11 पर गांव उनींदा के समीप अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर लोगों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनींदा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के समीप से यह मार्ग गांव तुर्कियावास से जुड़ा हुआ है यहां से गिरधरपुरा, बौचडिया, हसनपुर व कारिया के लोग भी गांवों को जाते हैं।
विज्ञापन

गांव के सरपंच शिवचरण के माध्यम से ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर अंडरपास बनवाने की भी मांग भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों से भी अंडरपास बनवाने की मांग कर चुके है, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस कारण ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें