फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से वाहनों की चाल हुई धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को सुबह घने कोहरे के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। देर रात ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। कोहरे की चादर से क्षेत्र करीब दस बजे तक ढका रहा। इस दौरान दृश्यता कम रही।
विज्ञापन

लोगों को थोड़ी दूर तक भी दिखाई देना मुश्किल रहा। दिन में भी वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं तापमान में गिरावट के बीच ठंड से ठिठुरते हुए लोग घरों से बाहर कम ही निकले। ठंड की वजह लोगों ने दुकानों एवं घरों के बाहर आग जलाकर सर्दी उतारी। दिसंबर शुरू होने के बाद भी अभी तक कोहरा नहीं पड़ा था। रविवार देर शाम को मौसम खराब रहा तथा क्षेत्र में रात को बूंदाबांदी हो गई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया और कोहरा छा गया। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि पांच मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालक एक दूसरे वाहन के पीछे लाइट के सहारे रेंगते रहे। जिन चालकों को ऐसा लगा कि वह कोहरे का सामना नहीं कर पाएंगे। वह ढाबों या सड़क के किनारे वाहन को खड़ा कर रुक गए। इससे आम लोगों को भी परेशानी हुई। सुबह जब लोग जगने के बाद मकानों के कमरा से बाहर निकले तो घना कोहरा देख उनकी भी परेशानी बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने कोहरा के बीच बलवान हुई ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा लिया। करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा।
राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब अगले कुछ दिन कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इसके साथ साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान जारी रहेगी गिरावट
राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टबेंस की वजह से क्षेत्र में रविवार की रात हुई बूूंदाबांदी के बाद सुबह के समय कोहरा छा गया जिसकी वजह से उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है और आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसी वजह से जनवरी के शुरुआत में शीत लहर देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वातावरण में मौजूद नमी की वजह से भारी मात्रा में कोहरा छाया है आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होगी। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूह, मेवात सोहना, तावडू, पलवल जिलों के दक्षिणी हिस्से में सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी होने संभावनाएं हैं।
ड्राइविंग के समय ये रखे सावधानियां
कोहरे में चालक अपने वाहन की गति धीमी रखें।
कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें।
हेडलाइट्स लो बीम पर रखें, इससे देखने में आसानी होगी और दूसरों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सबसे बेहतर है कि आगे वाले वाहन से अपनी गाड़ी निश्चित दूरी रखते हुए चलाएं चूंकि, कोहरे में सड़कें गीली हो जाती हैं लिहाजा वाहन के अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में फिसलने का डर रहता है।
विज्ञापन

सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों के पीछे रिफलेक्टर जरूर लगवाने चाहिएं, रेडियम टेप भी कारगर साबित होती है।
धुंध को काटने में फॉग लाइट्स कारगर रहती हैं लिहाजा वाहन चालक फॉग लाइट्स का इस्तेमाल अवश्य करें।
कोहरे में जहां तक संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए तो और भी बेहतर है।
कोहरे में वाहन की पार्किंग लाइट्स को चालू रखें ताकि अन्य चालकों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता लग सके।
किसी भी नागरिक के नोटिस में कोई सड़क हादसा आए तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर पर सूचित करें पुलिस तुरंत मदद को पहुंचेगी।
सड़क हादसों के बारे में कोई भी सूचना हरियाणा पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें