उप नागरिक अस्पताल कनीना में महिलाओं की जांच करती डॉ. नीतू यादव-
- फोटो : Narnol
कनीना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आयोजित शिविर में क्षेत्र की लगभग 150 महिलाओं ने अपनी जांच कराई है। वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. नीतू यादव द्वारा महिलाओं में हीमोग्लोबिन, आरबीसी, एचआईवी प्रथम एवं द्वितीय वीडीआरएल, एचसीवी, यूपीटी, सीबीसी, टीएलसी, एमपी बोर्ड, एमपी स्लाइड, टीबी जांच के अलावा विभिन्न जांच की।
डॉ. नीतू यादव ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश महिलाओं में खून की कमी के पाई गई हैं इनको फोलिक एसिड विटामिन डी की दवाइयों के अलावा हरी सब्जी, पालक, पनीर आदि खाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर एलटी आशीष, नरेंद्र, दीप्ति एएनएम सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेहलंग सीएचसी में 70 महिलाओं ने कराई जांच
सेहलंग सीएचसी केंद्र पर आयोजित शिविर में 70 महिलाओं ने विभिन्न जांच कराई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभा यादव ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं परामर्श देते हुए जांच की। डॉ. प्रभा यादव ने केंद्र में आई महिलाओं को बताया कि दवाइयों के साथ-साथ हरी सब्जी और फलों का प्रयोग करें। अधिक से अधिक मौसमी फलों का प्रयोग कर शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।